Muzaffarpur News: जेवर हड़पने व जान से मारने की धमकी का केस

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: - सोने के बदले पैसे देने वाले आभूषण दुकान संचालकों पर आरोप - ​74.5

Muzaffarpur News: जेवर हड़पने व जान से मारने की धमकी का केस

Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। छाता बाजार में आभूषण दुकान चलाने वाले सराफा कारोबारियों पर करीब 74.5 ग्राम 22 कैरेट सोने के जेवर हड़पने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के जकरिया कॉलोनी, सादपुरा निवासी पीड़ित एजाज अहमद ने सोमवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2018 और 2019 में छाता बाजार स्थित एक आभूषण दुकान के संचालक, उनके भाइयों और पिता के पास कुल 74.5 ग्राम 22 कैरेट सोने के गहने गिरवी रखकर 1,42,000 लिए थे। इन गहनों में सोने की बाली, झुमका, हार, नथिया और अंगूठी शामिल थी।

दुकानदारों ने पुराने ग्राहक का हवाला देते हुए आश्वस्त किया था कि पैसे चुकाने पर उनका सामान वापस कर दिया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि 6 जून को जब वे जेवर वापस लेने दुकान पद पहुंचे तो दुकानदार और उनके परिजनों ने जेवर लौटाने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: जेवर हड़पने व जान से मारने की धमकी का केस