Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCar-Bike Collision in Laluchhapra Three Youths Injured
कार और बाइक की सीधी टक्कर में, दो भाई गंभीर

कार और बाइक की सीधी टक्कर में, दो भाई गंभीर

संक्षेप:

सोमवार की सुबह लालूछपरा मलाही मोड़ के पास एसएच 74 पर कार और बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों में रंजन कुमार, रवि कुमार और विक्की कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से रंजन और रवि को गंभीर हालत में रेफर किया गया।

Nov 17, 2025 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लालूछपरा मलाही मोड़ के पास एसएच 74 पर सोमवार की सुबह 11.15 बजे कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक पारू गांव के मठिया टोला निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र रंजन कुमार (27), रवि कुमार (23) और महेश पासवान का पुत्र विक्की कुमार (24) बताया जाता है। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में तीनों को एंबुलेंस से सरैया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रंजन और रवि को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों भाइयों के सिर में अधिक चोट लगी है। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रंजन, रवि और विक्की एक ही बाइक से वैशाली जा रहे थे। लालूछपरा मलाही मोड़ के पास सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। तीनों सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी। थानेदार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।