Muzaffarpur News: कार की ठोकर से घायल युवक की मौत
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुरौल के महमदपुर शिवराम गांव में रात को एक तेज रफ्तार कार ने 35 वर्षीय बबलू कुमार सिंह को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया और अंतिम संस्कार कर दिया।

Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र के पूसा-मुजफ्फरपुर रोड में महमदपुर शिवराम गांव में शनिवार के रात कार की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। वह महमदपुर शिवराम गांव निवासी राम कुमार सिंह का पुत्र बबलू कुमार सिंह (35) था।पंचायत के मुखिया गिरीश कुमार ने बताया कि बबलू घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। तभी पूसा की तरफ से आई तेज रफ्तार एक कार ने उसे ठोकर मार दी। इससे उसकी मौत हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर शव का दाह संस्कार कर दिया।
मुरौल ओपी प्रभारी लखेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मामले में थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।


