
चीनी व पाकिस्तानी सेना को पटखनी देने वाले कैप्टन एनके चौधरी नहीं रहे
संक्षेप: मुजफ्फरपुर में खादी भंडार के निवासी कैप्टन एनके चौधरी का निधन मंगलवार को हुआ। वे 87 वर्ष के थे और हाल ही में बीमार चल रहे थे। चौधरी ने 1958 में सेना में भर्ती होकर कई युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका...
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्थानीय खादी भंडार के गांधी नगर निवासी कैप्टन एनके चौधरी का मंगलवार तड़के सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। कुछ दिनों से बीमार भी चल रहे थे। कैप्टन चौधरी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है। मंगलवार को ही पैतृक गांव में दाह संस्कार किया गया। सैनिक कल्याण पदाधिकारी बिंग कमांडर यूके त्रिपाठी व अनुश्रवण समिति सदस्य वायु सैनिक मनोज कुमार ने बताया कि कैप्टन चौधरी सेना के आर्मी कोर में 20 वर्ष की आयु में 1958 में बहाल हुए थे। इसके बाद 1962 भारत-चीन और 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।

वर्ष 1991 में वे ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। सरकार व सेना द्वारा कई वीरता पुरस्कार से नवाजे भी गये है। जिले के बुजुर्ग पूर्व सैनिकों में से एक थे। कन्हौली शाखा ने तिरंगा ओढ़ाकर दिया अंतिम सम्मान : इधर, एनके चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सैनिकों का उनके खादी भंडार स्थित शहरी आवास पर तांता लग गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की टीम ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सम्मान अर्पित किया गया। इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पण में कन्हौली शाखाध्यक्ष कैप्टन आरडी राय, कैप्टन मदन मोहन झा, सूबेदार वीरेंद्र कुमार, सूबेदार राम इकबाल मिश्रा, सूबेदार अखिलेश ठाकुर, हवलदार दिलीप कुमार पांडेय, हवलदार उमेश चंद्र ठाकुर, सूबेदार संजोग ठाकुर, सूबेदार लाल बाबू महतो, रामप्रीत महतो, लक्ष्मण प्रसाद महतो सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित थे। ------------------------------------------------------ कैप्टन एनके चौधरी को संघ जिला कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि मुजफ्फरपुर। अघोरिय बाजार स्थित खिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला कार्यालय में कैप्टन एनके चौधरी को श्रद्धांजलि दी गयी। देश के लिए दिये गये सेवा और संघ में उनके योगदान को याद किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही, संयोजक मनोज कुमार सिंह, नंद किशोर ठाकुर, आनंद कुमार, महासचिव बीरेंद्र कुमार, कैप्टन आरडी राय, अखिलेश तिवारी, बीरेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, अमरनाथ सिंह, बिशेश्वर सिंह, राम सागर सिंह, राम नरेश सिंह, शिव कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र ठाकुर, रमेश कुमार, रामचंद्र चौधरी, देवानंद ठाकुर, दिवाकर चौधरी, लखन देव ठाकुर, परीक्षण चौधरी, अवधेश चौधरी, बालेश्वर रजक, किसलय किशोर ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




