आरबीबीएम में 50 छात्राओं का कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में आरबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई और सदर अस्पताल के सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मधु सिंह की अध्यक्षता में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अवंतिका राज ने 50 छात्राओं का परीक्षण किया। सदर अस्पताल में कैंसर की निःशुल्क जांच की जानकारी दी गई।

आरबीबीएम में 50 छात्राओं का कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट

मुजफ्फरपुर। आरबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई और समेकित कैंसर सेवा कार्यक्रम सदर अस्पताल के तत्वावधान में शनिवार को कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज में हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने की। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अवंतिका राज ने 50 छात्राओं का कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट किया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में कैंसर की निःशुल्क जांच होती है। मनोचिकित्सक डॉ. रवियांश कुमार ने भी अपने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया। मौके पर डॉ. हेमा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ.पुतुल कुमारी, डॉ. अन्नू, डॉ. अरुणा, डॉ. कंचन, डॉ. अभय, डॉ. धनंजय आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।