व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला
Mar 06, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
साहेबगंज के रामपुर सितुआही गांव में व्यवसायी चंद्रप्रकाश भगत पर धारदार हथियार से हमला हुआ। उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया, गले से सोने की चेन छीन ली गई और जेब से 28 हजार रुपये चुराए गए। जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के रामपुर सितुआही गांव में शुक्रवार को व्यवसायी चंद्रप्रकाश भगत को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। गले से सोने की चेन छीन ली और जेब से 28 हजार रुपया निकाल लिया। जख्मी व्यवसायी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर व्यवसायी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही रमेश भगत, मनोज भगत, संजय भगत समेत दस अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


