पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार पर बस चालक भड़के, थाने को घेरा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

गोरौल में बस चालकों ने पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ सड़क जाम किया। चालकों ने थाने का घेराव करते हुए करीब एक घंटे तक यातायात बाधित किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार पर बस चालक भड़के, थाने को घेरा

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर गोरौल थाने के सामने मंगलवार को बस चालकों ने सड़क जाम कर बवाल काटा। चालकों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। चालक मोतिहारी निवासी सोनू यादव ने पुलिस को बताया कि दो पुलिसकर्मी सादे लिबास में पुलिसलाइन से जबरदस्ती बस में बैठ गए। पुलिसकर्मियों से उपचालक ने कहा कि बस गोरौल में नहीं रुकती है। बावजूद दोनों बस में बैठ गए। इसके बाद गोरौल थाने के सामने बस रुकवा कर उतर गए। पैसा मांगने पर दुर्व्यवहार करने लगे। इस बीच कई चालक सड़क पर बस खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पर पहुंचे थानेदार सुनील कुमार, अवर निरीक्षक अनील कुमार, अशोक दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मो. युसूफ ने चालकों को समझाकर शांत कराया। थानेदार ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।