Muzaffarpur News: बरुराज में चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मोतीपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के नोनियाडीह और छिपुलिया गांव में बुधवार रात चोरों ने चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी की। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। निवासियों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के नोनियाडीह और छिपुलिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में नोनियाडीह निवासी मोती राय, शशि राय, हरेंद्र राम और छिपुलिया निवासी बच्चा सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने खिड़की के सहारे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एक टूटी हुई पेटी नहरी के बांध पर मिली। चोरों ने मोती राय के घर से 40 हजार नकदी, गहने, शशि राय के घर से 50 हजार नकदी और कपड़े, हरेंद्र राम के घर से नकदी और छिपुलिया निवासी बच्चा सिंह के घर से 40 हजार नकदी, कपड़े और अन्य सामान की चोरी कर ली।
थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया की चोरों का पता लगाया जा रहा है।


