Muzaffarpur News: दर्जनभर घरों से चोरी मामले में केस दर्ज
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मीनापुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में दर्जनभर घरों में चोरी हुई। पीड़ितों ने रविवार को सामूहिक रूप से प्राथमिकी दर्ज कराई। थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरी की थी यह घटना शुक्रवार रात को हुई थी।

Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के करीब दर्जनभर घरों से चोरी मामले में पीड़ितों ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि सात लोगों ने सामूहिक रूप से आवेदन दिया है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने परमजीवर, रामपुर दक्षिण और मदारीपुर कर्ण में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ितों में परमजीवर निवासी नितेश्वर ठाकुर, रामनरेश बैठा, संजू देवी, रामपुर दक्षिण निवासी पार्वती देवी, मदारीपुर कर्ण निवासी चमिया देवी और अर्जुन सहनी शामिल हैं।

