Muzaffarpur News: बोचहां में घर से छह लाख की संपत्ति चोरी
Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के तमोलिया गांव वार्ड-10 में शनिवार देर रात चोरों ने घर में

Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के तमोलिया गांव वार्ड-10 में शनिवार देर रात चोरों ने घर में सेंधमारी कर 6.5 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी शिवशंकर प्रभाकर ने बताया कि चोरों ने 2 लाख 5 हजार नकद व 30 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बोचहां थाना में आवेदन दिया है। बीते 10 दिनों में चोरी की चौथी वारदात से लोग दहशत में हैं। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

