चहारदीवारी काटकर उड़ा ले गए लाखों का सामान
मुजफ्फरपुर के दिघरा रामपुर शाह गांव में चोरों ने एक खाली प्लॉट से सबमर्सिबल पंप, स्टार्टर, वेपर लाइट और लोहे का सामान चुरा लिया। गन्नीपुर निवासी शिवांग श्रीतू ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के दिघरा रामपुर शाह गांव में चोर खाली प्लॉट से सबमर्सिबल पंप, स्टार्टर व तार, वेपर लाइट, लोहे का चदरा, सरिया, लोहे का पाइप, बाउंड्री वॉल में लगा लोहे का सरिया चोरी कर ले गए। मामले में गन्नीपुर निवासी शिवांग श्रीतू ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि दिघरा रामपुर शाह गांव में इंडेन गैस गोदाम के सामने उनका 9 कट्ठे का प्लॉट है। वे 5 जून की सुबह पहुंचे तो सारा सामान चोरी हो गया था। बताया है कि प्लॉट की सामने की दीवार 15 फीट, दोनों तरफ 13 फीट और पीछे की दीवार 20 फीट ऊंची है।
इसके बावजूद चोरों ने लोहे का सरिया काटा और परिसर में घुसकर चोरी की। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


