दुकान का ताला तोड़कर सिलाई मशीन और आयरन की चोरी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मड़वन के करजा चौक पर बुधवार रात एक दुकान से चोरों ने सिलाई मशीन, इलेक्ट्रिक आयरन और कपड़े चुरा लिए। दुकान के संचालक धर्मेंद्र कुमार ने करजा थाना में शिकायत दी। सुबह दुकान के ताले टूटे मिले, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थानेदार ने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दुकान का ताला तोड़कर सिलाई मशीन और आयरन की चोरी

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एक दुकान से बुधवार की रात चोरों ने सिलाई मशीन, इलेक्ट्रिक आयरन व कपड़े की चोरी कर ली। इस संबंध में संचालक धर्मेंद्र कुमार ने करजा थाना में आवेदन दिया है। बताया कि बुधवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह लोगों ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।