मिठनपुरा में आठ लाख के गहने व 1.27 लाख नकदी की चोरी

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय रामदुलार सिंह के घर में चोरी हुई। चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी में रखे 50 ग्राम सोने के गहने, 200 ग्राम चांदी के गहने और 1 लाख 27 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। रामदुलार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मिठनपुरा में आठ लाख के गहने व 1.27 लाख नकदी की चोरी

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में सोमवार की रात 75 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलार सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। चोरों ने कमरे में रखा आलमारी तोड़ 50 ग्राम सोने के गहने, दो सौ ग्राम चांदी के गहने व एक लाख 27 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। ये गहने व नकदी आलमारी में एक लोहे के छोटे बक्से में रखा था। चोरों ने बक्से को तोड़कर बगल के लीची के बगीचे में फेंक दिया। इस संबंध में रामदुलार सिंह ने मिठनपुरा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।