Muzaffarpur News: पारू में बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी
By Vinod Paswan
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: पारू। छाप गांव में रविवार की रात, चोरों ने बंद घरों से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी कृष्णमोहन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी मां की तबीयत खराब होने पर परिवार उन्हें शहर ले गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला काट कर आभूषण और नकद 22 हजार की चोरी की।

Muzaffarpur News: पारू। छाप गांव में रविवार की रात चोरों ने बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी कृष्णमोहन शर्मा ने सोमवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर शहर में रहते हैं। उनकी मां घर पर रहती हैं। दो दिन पहले मां की तबीयत खराब होने पर डॉ. से दिखाने के लिए शहर ले गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला काट कर आभूषण, नकद 22 हजार और बर्तन की चोरी कर ली। पड़ोसी अनिल ठाकुर के घर से मोबाइल की चोरी कर ली।
वहीं, जगरनाथ सिंह के घर से आभूषण की चोरी कर ली।
लेखक के बारे में
Vinod Paswanलेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


