देवगन में दो बंद घरों से नकद सहित आभूषण की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

कुढ़नी के फकुली थाने के देवगन गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो बंद घरों से लाखों के गहने और नकद चुरा लिए। चोरों ने बंटी कुमार के घर से 50 हजार और चार लाख के गहने तथा अभिषेक वर्मा के घर से तीन लाख के आभूषण चुराए। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।

देवगन में दो बंद घरों से नकद सहित आभूषण की चोरी

कुढ़नी। फकुली थाने के देवगन गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो बंद घरों से नकद सहित लाखों के गहने की चोरी कर ली। शनिवार की सुबह रखवार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। देवगन निवासी व झारखंड में पीडब्ल्यूडी कर्मी बंटी कुमार व रेलवे में गार्ड के पद पर अभिषेक वर्मा कार्यरत हैं। घर की देखभाल के लिए एक रखवार को रखे हैं। चोरों ने बंटी के घर से 50 हजार सहित चार लाख के गहने की चोरी कर ली, जबकि अभिषेक वर्मा के घर से नकद सहित तीन लाख के आभूषण की चोरी की गई।

फकुली प्रभारी विष्णु पांडे ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।