करजा में बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी
मड़वन के करजा थाना क्षेत्र की जियन खुर्द पंचायत में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामी पप्पू और बबलू पटेल असम में काम कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। पड़ोसी ने सुबह चोरी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की जियन खुर्द पंचायत के वार्ड तीन में बुधवार की देर रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने मुख्य द्वार की ग्रिल में लगे ताला की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे। गोदरेज में रखे सोने के गहने सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी पप्पू पटेल एवं बबलू पटेल दोनों भाई असम में बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। वारदात के दौरान वे लोग घर से बाहर थे। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी ने गेट खुला और ताला टूटा देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मुखिया विकास कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इधर, थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


