Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBrother Throws Acid on Younger Sibling Over Ritual Dispute in Bihar
भोज से इनकार पर दिल दहलाने वाला कदम; बड़े ने छोटे भाई पर फेंका तेजाब!

भोज से इनकार पर दिल दहलाने वाला कदम; बड़े ने छोटे भाई पर फेंका तेजाब!

संक्षेप: गोरौल के सोंधो कहारटोली गांव में शनिवार को श्राद्ध भोज खाने से इनकार करने पर बड़े भाई सुरेश ने छोटे भाई आनंद प्रकाश पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर स्थिति में आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी...

Sun, 19 Oct 2025 07:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहार टोली गांव में शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे श्राद्ध का भोज खाने से इनकार करने पर भड़के बड़े भाई ने छोटे पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने आनंद प्रकाश (28) को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। युवक की आंख और गर्दन करीब 30 प्रतिशत जल गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वारदात के बाद सुरेश कुमार सपरिवार घर छोड़कर फरार हो गया। सोंधो दुल्लह पंचायत के मुखिया रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि आनंद प्रकाश पांच भाई हैं। शुक्रवार को आनंद प्रकाश की चाची का श्राद्धकर्म था। भोज खाने से इनकार करने पर सुरेश ने आनंद प्रकाश पर तेजाब फेंक दिया। इधर, जख्मी आनंद प्रकाश की पत्नी अनीता साह ने बताया कि भैंसुर सुरेश कुमार से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पति श्राद्धकर्म का भोज खाने नहीं गए। उसके बाद शनिवार को भैंसुर और उसकी पत्नी सुलेखा देवी, विवेक कुमार दरवाजे पर आ धमके।

इस बीच विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर पहले मारपीट की। उसके बाद पति पर तेजाब फेंक दिया। बेहोशी की हालत में आनंद प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉ. कृष्णा नंदन ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। आंख और गर्दन करीब 30 फीसदी झुलस गई है। यहां से रेफर कर दिया गया है। इधर, थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।