Muzaffarpur News: पांच लाख के गहने व नकद लेकर बहू गायब
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शादी के एक महीने बाद एक बहू ने घर के 5 लाख रुपये के गहने और 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए। वह चारपहिया गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। इस मामले में 29 जून को एफआईआर दर्ज की गई है, जो प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। शादी के एक महीने बाद ही बहू घर के पांच लाख रुपये के गहने व दो लाख रुपये नकद समेट कर फरार हो गई। उसका पूर्व परिचित चारपहिया गाड़ी से घर के बगल में मौजूद था। बहू गहने व कैश लेकर निकली और गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। इसको लेकर साहेबगंज थाने में सास जीता छपरा गांव निवासी पासपति देवी ने बीते 29 जून को एफआईआर दर्ज कराई है। साहेबगंज थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


