Bride s Family Files FIR After Groom s Family Goes Silent Post Gift Exchange शादी के नाम पर 1.52 लाख की ठगी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBride s Family Files FIR After Groom s Family Goes Silent Post Gift Exchange

शादी के नाम पर 1.52 लाख की ठगी

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की के परिजनों ने शादी के लिए लड़के के पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लड़के का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 29 Dec 2024 11:55 PM
share Share
Follow Us on
शादी के नाम पर 1.52 लाख की ठगी

मुजफ्फरपुर। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामूचक इलाके में लड़की को देखने के बाद उपहार में नकदी व कपड़े लेकर लड़का पक्ष ने मोबाइल बंद कर लिया है। लड़की के परिजनों ने शादी का दिन तय करने के लिए कई बार फोन किया। लेकिन, लड़का पक्ष का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। करीब दस महीने के इंतजार के बाद भी लड़का पक्ष की ओर से जवाब नहीं मिला तो लड़की की मां ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि उसकी बेटी की शादी की बात पारू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़का पक्ष से हुई थी। इसके बाद लड़का के पिता, मां, बहन व बहनोई लड़की को देखने के लिए बीते पांच फरवरी को पहुंचे थे। लड़की देखने के बाद उपहार में करीब एक लाख रुपये के कपड़े व 52 हजार नकदी ले गए। बोले कि देवता पर चढ़ाकर 14 फरवरी को शादी का दिन तय करने आएंगे। इसके बाद लड़का पक्ष से कोई बात नहीं हुई। उनका मोबाइल फोन भी नहीं लग रहा है। काफी इंतजार के बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।