महिला से बैग छीनने का प्रयास, बदमाश धराया
मुजफ्फरपुर में एक बहादुर महिला अनीता देवी ने मंगलवार शाम को बदमाशों के बैग छीनने के प्रयास को नाकाम कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश सुशील ठाकुर को पकड़ा गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया और एफआईआर दर्ज कर ली है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के पताही-मधुबनी रोड में मंगलवार की शाम करीब सात बजे अनीता देवी से दो बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। हालांकि, महिला की बहादुरी और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बदमाश पकड़ा गया। उसकी पहचान सुशील ठाकुर के रूप में हुई। हालांकि, उसका साथी भाग निकला।जानकारी के अनुसार, महिला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। पताही-मधुबनी रोड के पास पीछे से आए दो बदमाश उससे बैग छीनने लगे। छीना झपटी के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। यह देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश भाग निकला, जबकि दूसरे को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची सदर थाने को पुलिस ने घायल बदमाश को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बदमाश को सदर अस्पताल में इलाज कराया। इलाज के बाद बुधवार को उसे सदर थाने में पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर, थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए बदमाश को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


