Muzaffarpur News: छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर आंख में मिर्ची पाउडर झोंका
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी में शुक्रवार दोपहर कॉलेज जा रही छात्रा पर चार मनचलों ने हमला किया। उन्होंने हथियार दिखाकर छेड़खानी की और विरोध करने पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी में शुक्रवार दोपहर घर से कॉलेज जा रही छात्रा को चार मनचलों ने घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंक दिया।पीड़िता के अनुसार, दोपहर करीब 11 बजे वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में तीन अज्ञात युवक पहले से उसका इंतजार कर रहे थे, जबकि एक अन्य पीछे से आकर उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने हथियार के बल पर बदसलूकी की और विरोध करने पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। शोर मचाने और स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामला सामने आने के बाद रात करीब आठ बजे ब्रह्मपुरा थानेदार बिपिन रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। ब्रह्मपुरा थानेदार ने बताया कि पीड़िता से आवेदन देने को कहा गया है। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


