ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरइंडो-नेपाल रेल परियोजना पर लगा ब्रेक

इंडो-नेपाल रेल परियोजना पर लगा ब्रेक

इंडो नेपाल रेल परियोजना पर बाढ ने जबर्दस्त ब्रेक लगा दिया है। कई जगहों पर क्षति से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल दो-तीन माह काम बंद रहने की आशंका है। बरसात के बाद...

इंडो-नेपाल रेल परियोजना पर लगा ब्रेक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 19 Jul 2019 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडो नेपाल रेल परियोजना पर बाढ ने जबर्दस्त ब्रेक लगा दिया है। कई जगहों पर क्षति से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल दो-तीन माह काम बंद रहने की आशंका है। बरसात के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।

जयनगर से एक किमी उत्तर बॉर्डर पर इनरवा व अकौन्हा गांव के पास गत 13 जुलाई को आयी बाढ से एक सौ मीटर में बिछाया गया रेल ट्रैक टेढा हो गया है। मिट्टी बह गयी है। पुल झूलता नजर आ रहा है। अब अक्ट़ूबर नवंबर तक जयनगर-जनकपुर ट्रेन परिचालन अधर में लटक गया है। नेपाल के कुर्था तक रेल लाईन आठ माह पूर्व तैयार हो गयी थी। परिचालन शुरू होने की लोग प्रतीक्षा कर रहे थे। सीमावर्ती भारत नेपाल की लाईफ लाईन मानी जाने वाली इस परियोजना के प्रथम चरण पर ग्रहण लग गया है। परियोजना की संचालक संस्था इरकॉन के सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण के कुर्था व बिजलपुरा के बीच 17 किमी की दूरी में काम काफी आगे बढु गया था। इरकॉन के जीएम रवि सहाय कहते हैं कि अब बरसात के मौसम बीतने व संभावित बाढ के खतरे का आकलन करने के बाद ही कुछ कह पाना व काम कर पाना संभव है। स्थिति सामान्य होने के बाद काम पूरा करने में कई महीने लगेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें