ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरब्रह्मपुरा डबल मर्डर : अजय शर्मा से मांगी थी एक करोड़ रंगदारी

ब्रह्मपुरा डबल मर्डर : अजय शर्मा से मांगी थी एक करोड़ रंगदारी

ब्रह्मपुरा के रिटायर सहायक निबंधक महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा व उनकी पत्नी रेणु शर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन...

ब्रह्मपुरा डबल मर्डर : अजय शर्मा से मांगी थी एक करोड़ रंगदारी
मुजफ्फरपुर | वरीय संवाददाता Fri, 17 Jan 2020 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मपुरा के रिटायर सहायक निबंधक महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा व उनकी पत्नी रेणु शर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है। इसमें नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं। पुलिस इन तथ्यों के सत्यापन में लगी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीन-चार महीने पहले रिटायर एआईजी से अपराधियों ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। इसकी शिकायत उन्होंने नहीं की, बल्कि इसकी पंचायती शहर के एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर से कराई। इसके बावूद रंगदारी मांगने वाले नहीं माने और रंगदारी लेने पर अड़े रहे। बीते सात जनवरी को घर में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई थी।  
हिस्ट्रीशीटरों से हो रही पूछताछ :  पुलिस सूत्रों की मानें तो कई हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान जानकारी मिली कि सदर थाना क्षेत्र में एक जमीन पर निर्माण के एवज में अपराधियों ने अजय कुमार शर्मा से एक करोड़ रंगदारी में मांगी थी। इसके लिए करीब एक माह का वक्त भी दिया था। 

शिकायत के बदले प्रॉपर्टी डीलर से पंचायती कराई 
रंगदारी की शिकायत पुलिस से करने के बजाय अजय कुमार शर्मा ने शहर के जमीन सिंडिकेट से जुड़े एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर से इसकी पंचायती कराई। साथ ही कुछ राशि देने की पेशकश भी की, लेकिन रंगदारी मांगने वालों को यह मंजूर नहीं था। इधर, ब्रह्मपुरा पुलिस तीन-चार माह पीछे की स्टेशन डायरी, एफआईआर बुक और रनिंग रजिस्टर भी खंगाला, लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। पुलिस रंगदारी के बिंदु को महत्वपूर्ण मानकर इसपर छानबीन भी कर रही है।
नेपाल से लौटी पुलिस की विशेष टीम
ब्रह्मपुरा डबल मर्डर में शामिल अपराधियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम कई दिनों से नेपाल के काठमांडू व इसके आसपस के इलाके में जमी हुई थी। पुलिस टीम गुरुवार को मुजफ्फरपुर लौट आयी। पुलिस का कहना है कि अपराधी पकड़ में नहीं आ सके, लेकिन कई साक्ष्य मिले हैं। इसकी पुष्टि एसएसपी जयंतकांत ने की है।
ब्रह्मपुरा डबल मर्डर में हर पहलू पर पुलिस छानबीन कर रही है। रंगदारी मांगे जाने की शिकायत थाने में नहीं की गई है। 
    -जयंतकांत, एसएसपी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें