गर्मी की छुट्टी में चलेंगी पीजी की कक्षाएं
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू में गर्मी की छुट्टी के दौरान पीजी प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सिलेबस पूरा न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने पर विरोध दर्ज कराया गया था, जिसके बाद ऑनलाइन कक्षाओं का निर्देश दिया गया है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में गर्मी की छुट्टी में भी पीजी प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। सिलेबस पूरा नहीं होने के कारण कक्षाएं करायी जाएंगी।डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कक्षा के लिए आदेश मिल चुका है। इसे सभी विभागों में भेज दिया जाएगा। पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा का फॉर्म विवि में भराया जा रहा है। पीजी प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस पूरा नहीं होने और परीक्षा फॉर्म भराने की तारीख जारी करने से कई छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि बिना सेमेस्टर पूरा हुए परीक्षा फॉर्म कैसे भराया जा सकता है।
इसके बाद विवि प्रशासन ने छात्रों की ऑनलाइन कक्षा चलाने का निर्देश दिया।उधर, स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन की मियाद सोमवार को पूरी हो गई। सोमवार शाम तक दाखिले के लिए 1 लाख 30 हजार आवेदन आये थे। स्नातक में इस वर्ष पौने तीन लाख सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि स्नातक में आवेदन की तारीख पांच जून तक बढ़ सकती है, लेकिन सोमवार शाम तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


