BRABU Students to Take Exams Without Syllabus Due to Administrative Delays बिना सिलेबस जाने परीक्षा देंगे एक लाख छात्र, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBRABU Students to Take Exams Without Syllabus Due to Administrative Delays

बिना सिलेबस जाने परीक्षा देंगे एक लाख छात्र

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू के एक लाख छात्र बिना सिलेबस के परीक्षा देंगे। एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स का सिलेबस तैयार किया गया था, लेकिन राजभवन से अधिसूचना नहीं मिलने के कारण छात्रों को सिलेबस का पता नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 31 Aug 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
बिना सिलेबस जाने परीक्षा देंगे एक लाख छात्र

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के एक लाख छात्र बिना सिलेबस जाने परीक्षा देंगे। स्नातक फोर्थ सेमेस्टर में एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स का सिलेबस विवि ने एक कमेटी बनाकर तैयार कराया। इसके बाद इसे एकेडमिक काउंसिल में ले जाया गया, लेकिन विवि की तरफ से अबतक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स के तहत एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एनजीओ, स्पोर्ट्स और सोशल वर्क का सिलेबस तैयार कराया गया था। राजभवन से सिलेबस नहीं आने के कारण विवि स्तर से सिलेबस तैयार कराया गया था, लेकिन इसे कक्षा में नहीं पढ़ाया जा सका। अब स्थिति यह है कि एक-दो महीने में फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी, लेकिन छात्रों को सिलेबस का पता ही नहीं है।

बीआरएबीयू में इससे पहले भी लॉ का सिलेबस तैयार होने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया था। लॉ में सेमेस्टर सिस्टम लाने के लिए इस वर्ष के जनवरी में ही सिलेबस तैयार कर लिया गया था, लेकिन उसे एकेडमिक काउंसिल में नहीं रखा गया। एकेडमिक काउंसिल में नहीं रखे जाने से लॉ में सेमेस्टर सिस्टम नहीं लागू हो सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।