हॉस्टलों और विभागों में लगेंगे वाटर प्यूरीफायर
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू की परचेज कमेटी की बैठक हुई, जिसमें हॉस्टलों और विभागों में वाटर प्यूरीफायर लगाने, नए एसी खरीदने और फर्नीचर मरम्मत का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, चार्टर अकाउंटेंट रखने और सुरक्षा एजेंसी के लिए टेंडर निकालने का प्रस्ताव भी पास हुआ। एकेडमिक काउंसिल की बैठक 28 फरवरी को होगी।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में गुरुवार को कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में परचेज कमेटी की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि हॉस्टलों, पीजी विभागों और प्रशासनिक भवन में वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। गर्मी में पेयजल की परेशानी को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया। इसके अलावा अधिकारियों के लिए नया एसी खरीदने का प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में कमेटी ने कॉलेजों के हिसाब-किताब की पड़ताल के लिए चार्टर अकाउंटेंट को रखने के लिए टेंडर निकालने का भी प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा विवि में सुरक्षा एजेंसी के लिए फिर से टेंडर करने का प्रस्ताव पास हुआ।
सभी पीजी विभागों और प्रशासनिक भवनों के खराब फर्नीचर ठीक कराए जाएंगे और पुराने फर्नीचरों की नीलामी होगी। परचेज कमेटी के बाद विवि में एकेडमिक काउंसिल की तैयारी को लेकर भी बैठक हुई। बैठक में कॉलेजों की संबद्धता पर चर्चा की गई। 28 फरवरी को एकेडमिक काउंसिल की बैठक प्रस्तावित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


