अतिथि शिक्षक संघ की सभी जिलों में इकाई गठित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बीआरएबीयू के अतिथि शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक मुजफ्फरपुर में हुई। इस बैठक में जिलों के चयनित जिला संयोजकों ने तय किया कि कॉलेजों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों से संवाद कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ाने की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

अतिथि शिक्षक संघ की सभी जिलों में इकाई गठित

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के अतिथि शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक बुधवार को हुई। बैठक में अतिथि शिक्षक संघ की इकाई सभी जिलों में गठित की गई। तय किया गया कि हर जिला के चयनित जिला संयोजक अपने-अपने जिले के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों से संवाद कर बैठक आयोजित करेंगे। संगठन के बैनर तले सेमिनार एवं वर्कशॉप की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बल मिल सके। ऑनलाइन बैठक में सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के अतिथि प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया।सीतामढ़ी जिला इकाई के संयोजक प्रो वरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि संगठन को हर जिले में मजबूत करना हमारा उद्देश्य है।

संगठन के माध्यम से ही शिक्षकों के अधिकार की रक्षा, शैक्षणिक सुधारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ 65 वर्ष तक सेवा समायोजन की लड़ाई को लड़ा जा सकता है। संघ के संयोजक डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को मुख्य रूप से नौकरी की अनिश्चितता, वेतन संबंधी विसंगतियां, स्थाईकरण का संकट जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में संघ मजबूत और सक्रिय रहेगा तो विश्वविद्यालय से लेकर सरकार के स्तर तक हम अपनी मांगों के समर्थन में मजबूत पहल कर सकेंगे। बैठक में अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, डॉ नितेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ मंदीप कुमार, डॉ एकता, डॉ जयपाल, डॉ तुलसी कुमारी, डॉ चंचल पांडेय समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।