
विवि में अतिथि शिक्षकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू
संक्षेप:
मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विवि में अतिथि शिक्षकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि के अधिकारी कॉलेजवार सीटों और अतिथि शिक्षकों की संख्या का मिलान कर रहे हैं। रजिस्ट्रार ने बताया कि जल्द...
Sep 10, 2025 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में अतिथि शिक्षकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि के अधिकारी इसके लिए कॉलेजवार सीटों की संख्या और अतिथि शिक्षकों की संख्या का मिलान कर रहे हैं। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही अतिथि शिक्षकों के नवीनीकरण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। बीआरएबीयू में जुलाई में ही अतिथि शिक्षकों का नवीनीकरण होना था। इसमें देरी से कई अतिथि शिक्षक परेशान हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




