स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 26 हजार छात्र प्रमोटेड

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 का रिजल्ट घोषित किया गया। 26,296 छात्र प्रमोटेड हुए हैं जबकि 1 लाख 55 हजार 730 परीक्षार्थियों में से 1 लाख 27 हजार 730 पास हुए। परीक्षा का रिजल्ट पांच महीने बाद जारी किया गया और कोई भी छात्र पेंडिंग नहीं रहा।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 26 हजार छात्र प्रमोटेड

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया। परीक्ष नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में 26 हजार 296 छात्र प्रमोटेड हुए हैं। परीक्षा में 1 लाख 55 हजार 730 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1 लाख 27 हजार 730 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 1893 छात्र अनुपस्थित थे। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट लगभग पांच महीने के बाद जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में एक भी छात्र का रिजल्ट पेंडिंग नहीं हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।