बीआरएबीयू में ऑनलाइन कक्षा के लिए बनेगा स्टूडियो

Mar 06, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षा के लिए स्टूडियो बनाने की तैयारी कर रहा है। यह एनआईआरएफ रैंकिंग और नैक मूल्यांकन के लिए आवश्यक है। प्रो. नवेदुल हक के अनुसार, शिक्षकों द्वारा तैयार की गई ऑनलाइन सामग्री यूजीसी को भेजी जाएगी और कक्षाओं के लिंक विवि के पोर्टल और यूट्यूब पर उपलब्ध होंगे।

बीआरएबीयू में ऑनलाइन कक्षा के लिए बनेगा स्टूडियो

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में छात्रों के ऑनलाइन कक्षा के लिए स्टूडियो बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बीआरएबीयू में एनआईआरएफ के लिए आवेदन किया है। विवि नैक मूल्यांकन के लिए भी तैयारी कर रहा है। बीआरएबीयू के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नवेदुल हक का कहना है कि एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए किसी भी विवि में ऑनलाइन कक्षा के लिए स्टूडियो होना जरूरी है। इस बारे में कुलपति जैसा आदेश करेंगे उस तरह से काम किया जाएगा। बीआरएबीयू के एलएनटी कॉलेज में अभी स्टूडियो काम कर रहा है। प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि विवि में बनने वाले स्टूडियो में शिक्षक स्वयं पोर्टल के लिए कक्षा लेंगे।

इसके अलावा विवि के सिलेबस पर भी ऑनलाइन कक्षा लेंगे। इन ऑनलाइन कक्षाओं के लिंक विवि के पोर्टल और यूट्यूब पर डाले जाएंगे, जिससे छात्र इसे देख सकें। शिक्षकों के बनाये ऑनलाइन समाग्री को यूजीसी को भी भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।