Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBRA Bihar University to Conduct 59 Exams by June 2026 for Over 5 Lakh Students
बीआरएबीयू में जून 2026 तक होंगी 59 परीक्षाएं

बीआरएबीयू में जून 2026 तक होंगी 59 परीक्षाएं

संक्षेप: बीआरए बिहार विवि में जून 2026 तक 59 परीक्षाएं होंगी। स्नातक से लेकर पीजी और वोकेशनल कोर्स तक की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सत्र नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक चौथे सेमेस्टर का फॉर्म 12 से भरा जाएगा और परीक्षा 5 दिसंबर से होगी।

Tue, 11 Nov 2025 05:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में जून 2026 तक 59 परीक्षाएं होंगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने परीक्षा और एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसे राजभवन को भी भेज दिया है। इसमें स्नातक से लेकर पीजी व वोकेशनल कोर्स तक की परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में विवि के पांच लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि जुलाई 26 तक सभी सत्र नियमित हो जाएंगे। कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। रिजल्ट जारी करने की तिथि भी जारी की गई है। बताया कि सत्र को नियमित कराना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्नातक चौथे सेमेस्टर का फॉर्म 12 से भरा जाएगा, 05 दिसंबर में परीक्षा स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-27 का परीक्षा फॉर्म 12 से 20 नवंबर तक भरा जाएगा। वहीं, पांच दिसंबर से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा फॉर्म भराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि 22 नवंबर तक सभी कॉलेज परीक्षा फॉर्म को विवि के पोर्टल पर अपडेट कर देंगे। इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। कॉलेजों को यह भी निर्देश दिया गया है कि 24 नवंबर तक हर हाल में परीक्षा शुल्क का भुगतान विवि को कर दिया जाए। इसके अलावा इंटरनल की मार्क्सफाइल 26 नवंबर तक विवि में जमा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, स्नातक सत्र 2023-27 की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में और छठे की जुलाई में होगी। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 23 मार्च और छठे की 10 जुलाई से शुरू होगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से : इस साल स्नातक में दाखिला लेने वाले सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों की पहले सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से होगी। इसका रिजल्ट 10 मार्च को जारी होगा। स्नातक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 20 मई 2026 से शुरू होगी और रिजल्ट 10 अगस्त 26 को आएगा। पार्ट थ्री सत्र 2022-25 का रिजल्ट 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसी तारीख को पीजी चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-25 का भी रिजल्ट जारी होगा। पीजी दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी। अभी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। बीएड दूसरे वर्ष की परीक्षा 17 अप्रैल से : बीएड सत्र 2024-26 के दूसरे वर्ष की परीक्षा 17 अप्रैल 2026 से होगी और इसका रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को जारी होगा। बीसीए और बीबीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी 2026 में होगी और इसका रिजल्ट 15 मार्च को आएगा। एमसीए सत्र 2025-28 की परीक्षा भी जनवरी में होगी और इसका रिजल्ट 15 मार्च 2026 को आएगा। स्नातक दूसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 से : स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 22 नवंबर तक चलेगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 24 नवंबर तक विवि को भेज देना है। स्नातक दूसरे सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर महीने में जारी किया जाएगा।