Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBRA Bihar University Announces 60 Exams for 2026 17 in January
बीआरएबीयू में इस वर्ष होंगी 60 परीक्षाएं

बीआरएबीयू में इस वर्ष होंगी 60 परीक्षाएं

संक्षेप:

नेट पर नहीं -बीआरएबीयू ने नया परीक्षा कैलेंडर किया तैयार -स्नातक चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट

Jan 06, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू इस वर्ष 60 परीक्षाएं करायेगा। सिर्फ जनवरी में 17 विषयों की परीक्षाएं होंगी। विवि के परीक्षा विभाग ने नया परीक्षा कैलेंडर तैयार किया है। यह कैलेंडर वर्ष 2026 में होनेवाली परीक्षाओं के लिए है। इससे पहले नवंबर में भी एक कैलेंडर जारी किया गया था। पुराने परीक्षा कैलेंडर में 73 परीक्षाओं का जिक्र था। नये कैलेंडर में 80 परीक्षाओं का जिक्र है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि विवि में सभी परीक्षाएं इसी कैलेंडर के हिसाब से ली जाएंगी। नये कैलेंडर के हिसाब से फरवरी में स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में होगी, इसका रिजल्ट मई में जारी किया जायेगा। स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में होगी और रिजल्ट सितंबर में जारी किया जायेगा। स्नातक पहले सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा इसी महीने होगी और रिजल्ट मार्च में जारी किया जायेगा। स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा का रिजल्ट भी इसी महीने जारी होगा। स्नातक तीसरे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा मार्च में होगी और रिजल्ट मई में आयेगा। स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा जून में होगी और रिजल्ट अगस्त में जारी किया जायेगा। स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा नवंबर में और रिजल्ट जनवरी 2027 में जारी होगा। सत्र 2025-29 के स्नातक की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जून में और रिजल्ट अगस्त में जारी होगा। तीसरे सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा दिसंबर में और रिजल्ट फरवरी 2027 में जारी होगा। पीजी सत्र 2024-26 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में और रिजल्ट मई में जारी होगा। पीजी चौथे सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा जुलाई में और रिजल्ट सितंबर में जारी किया जायेगा। पीजी सत्र 2025-27 के चारों सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर में खत्म हो जायेगी और फरवरी 2027 में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। चार वर्षीय बीएड सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 9 जनवरी से होगी और रिजल्ट मार्च में आयेगा। बीबीए, बीसीए के पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023-26 की परीक्षा भी जनवरी में होगी और रिजल्ट 15 मार्च को जारी होगा। एमसीए पहले सेमेस्टर सत्र 2025-28 की परीक्षा भी इसी महीने होगी और रिजल्ट 15 मार्च को जारी किया जायेगा। बीसीए, बीबीए छठे सेमेस्टर सत्र 2023-26 की परीक्षा जून में होगी और रिजल्ट 20 अगस्त को जारी होगा।