Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBPSC Exam Disruption Students Clash Over Entry at Muzaffarpur Center
केंद्र पर इंट्री को लेकर दो परीक्षार्थी आपस में उलझे

केंद्र पर इंट्री को लेकर दो परीक्षार्थी आपस में उलझे

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बीपीएससी परीक्षा के दौरान आरडीएस कॉलेज के पास दो परीक्षार्थियों के बीच इंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिससे अन्य अभ्यर्थी और केंद्र कर्मी अफरातफरी में...

Sep 13, 2025 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आरडीएस कॉलेज के पास शनिवार को बीपीएससी परीक्षा के दौरान इंट्री को लेकर पटना और सीतामढ़ी के दो परीक्षार्थी उलझ गए। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अन्य अभ्यर्थी और केंद्र कर्मी अफरातफरी में इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गेट पर पहले से लंबी लाइन लगी थी। इस बीच दोनों छात्र अंदर जाने को लेकर जिद करने लगे। आरोप है कि लाइन तोड़ने की कोशिश में मामला बिगड़ गया। सूचना मिलते ही थानेदार जय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे और दोनों को समझा-बुझा कर स्थिति को काबू में किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें