एआई व नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे पर भी पूछे गये सवाल

एआई व नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे पर भी पूछे गये सवाल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बुधवार को बीपीएससी प्रशाखा पदाधिकारी की परीक्षा हुई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के कठिन सवाल पूछे गए, जिसमें एशियाई आपदा तैयारी केन्द्र, पीएच सूचक लिटमस और नागरिक सम्मान पुरस्कार शामिल...

Sep 10, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 2024-25 के लिए एशियाई आपदा तैयारी केन्द्र की अध्यक्षता किस देश ने की? पीएच सूचक लिटमस किस श्रोत से प्राप्त होता है? ऑर्डर ऑफ सेंट एंडयू एपोस्टल पुरस्कार हाल ही में समाचारों में था। यह किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार है? बुधवार को बीपीएससी प्रशाखा पदाधिकारी की परीक्षा में इस तरह के सवालों के साथ ही एआई से लेकर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे से संबंधित सवाल भी पूछे गए। बुधवार को जिले में 22 केन्द्रों पर यह परीक्षा हुई। 12 बजे से आयोजित परीक्षा को लेकर 11 बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। कई केन्द्र पर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई केन्द्र पर 11 बजे के बाद भी पहुंचते रहे। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस परीक्षा में अधिकतम तीन टेस्ट बुक लेकर जाने की अनुमति दी गई थी। किताब लेकर जाने के बाद भी जवाब ढूंढने में परीक्षार्थी परेशान रहे। वीक्षकों ने कहा कि जो परीक्षार्थी लगातार तैयारी कर रहे थे, वही किताब लाने का फायदा उठा पाए। जिले में लगभग 10 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। कागजात मिलान के बाद मिला प्रवेश परीक्षा में केन्द्र पर जांच के समय चार से पांच अभ्यर्थी ऐसे पकड़े गए जिनके आधार में पिता का नाम ही नहीं था। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह जिस समय आवंटित हुआ, उसी समय से गड़बड़ी है। ऐसे अभ्यर्थियों को पहचान के लिए वैकल्पिक कागजात लाने को कहा गया। आनन-फानन में ऐसे परीक्षार्थी पैन कार्ड समेत अन्य कागजात पहचान के लिए लेकर आए। इसके बाद इन्हें प्रवेश दिया गया। सामान्य ज्ञान के सवाल रहे कठिन परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि सामान्य ज्ञान के सवाल काफी कठिन रहे। इसमें तात्कालिक घटनाओं के साथ ही इतिहास से जुड़े सवाल भी पूछे गए। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि किताब लेकर जाने का कोई फायदा नहीं हुआ। किताब पर कुछ लिखा हुआ था, जिसे लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दिया गया।