ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरवीडियो : ढोलक की थाप पर फगुआ गीतों की बही बयार

वीडियो : ढोलक की थाप पर फगुआ गीतों की बही बयार

10 मार्च को मनाने वाले रंगों के त्योहार होली का खुमार लोगों पर पूरी तरह से चढ़ चुका है। शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें ढोलक की थाप पर फगुआ गीत गाकर सभी होली के...

वीडियो : ढोलक की थाप पर फगुआ गीतों की बही बयार
मुजफ्फरपुर | कार्यालय संवाददाताSat, 07 Mar 2020 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

10 मार्च को मनाने वाले रंगों के त्योहार होली का खुमार लोगों पर पूरी तरह से चढ़ चुका है। शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें ढोलक की थाप पर फगुआ गीत गाकर सभी होली के रंग में सराबोर हो उठे। लोगों ने रंग-गुलाल लगाने के साथ होली के लजीज पकवानों का भी आनंद लिया। गरीबनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया गया। मौके पर बाबा गरीबनाथ का पांच क्विंटल विभिन्न रंगों के अबीर से महाशृंगार कर महाआरती की गयी। मंदिर के पुजारियों ने फगुआ गीत गाये। रात में बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार हुआ। मौके पर मंदिर सचिव एनके सिन्हा, कोषाध्यक्ष पुरेंद्र प्रसाद, प्रधान पुजारी विनय पाठक, अमरनाथ पाठक, रिंकू पाठक, आशुतोष पाठक, विश्वनाथ झा, मनोज मिश्र, चंदन झा, छोटू झा, हरिकांत पांडे, शशिकांत पांडे भी थे। वहीं, मिठनपुरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर्स आंचलिक कार्यालय में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें जिला सचिव एनपी सिन्हा ने पेंशनरों को गुलाल लगाकर बधाई दी। मौके पर एसएन झा, नीलमणी सिन्हा, यीपी सिंह, केके सिन्हा, गणेश कुंवर व कृष्णा राम भी थे। उधर, वार्ड सदस्य पंच संघ की ओर से सरैयागंज नवयुवक समिति ट्रस्ट में जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में होली मिलन सह सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान संघ के सदस्यों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मौके पर सौरभ कुमार, मनोज कुमार, अविनाश चौधरी व राकेश कुमार भी थे।  

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें