मेडिकल में किट के अभाव में ब्लड सेपरेटर मशीन बंद

Feb 14, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। बीते दो महीनों से ब्लड कम्पनेंट सेपरेटर मशीन बंद है, जिससे कैंसर और थैलेसीमिया मरीजों को खून की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षक ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।

मेडिकल में किट के अभाव में ब्लड सेपरेटर मशीन बंद

मुजफ्फरपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच स्थित ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। किट के अभाव में बीते दो माह से ब्लड कम्पनेंट सेपरेटर मशीन बंद है। इसके चालू रहने से एक यूनिट खून में चार तरह के मरीजों में खून की पूर्ति की जाती है। सबसे अधिक खून की खपत कैंसर और थैलेसीमिया मरीजों में हो रही है। कैंसर मरीजों को सबसे अधिक प्लेटलेट की जरूरत होती है। सेपरेटर मशीन से प्लेटलेट अलग करने में आसानी होती है। मेडिकल में शुक्रवार को स्टॉक में खून का खत्म होने की स्थिति बनी थी। अगर जिले में कोई बड़ी घटना होती है तो खून की समस्या हो सकती है।

अधीक्षक प्रो डॉ महेश प्रसाद ने बताया किट के लिए लिखा गया है। लोगों और संस्थाओं से कैंप लगाकर खून डोनेट कराने की अपील की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;