Muzaffarpur News: सकरा : शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: गन्नीपुर बेझा गांव के स्कूल में शुक्रवार को एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन सिटी ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया था। रक्तदाताओं को मेहीलाल प्रसाद चैरिटेबल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

Muzaffarpur News: सकरा। गन्नीपुर बेझा गांव स्थित एक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिटी ब्लड सेंटर के सहयोग से लगाए गए शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मेहीलाल प्रसाद चैरिटेबल एंड एडुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रामनंदन प्रसाद, ट्रस्टी सह पूर्व मुखिया हेमंती कुमारी एवं सिटी ब्लड सेंटर के संतोष कुमार एवं अवनीश कुमार ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


