ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरप्रखंड जदयू करेगा संगठन का विस्तार

प्रखंड जदयू करेगा संगठन का विस्तार

मुशहरी प्रखंड जदयू शीघ्र ही संगठन का विस्तार करेगा। उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रखंड जदयू की बैठक...

प्रखंड जदयू करेगा संगठन का विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 05 Apr 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुशहरी प्रखंड जदयू शीघ्र ही संगठन का विस्तार करेगा। उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रखंड जदयू की बैठक में अध्यक्षता करते हुए रमेश कुमार ओझा विप्लवी ने कही। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को बताया कि महानगर इकाई को भंग कर दिया गया है। शहर के सभी वार्डों और मुशहरी की सभी पंचायतों में बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को दी गई है। पार्टी को मजबूत बनाने का प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया। मौके पर मुखिया रंजन कुमार सिंह, सोनी तिवारी, सविता जायसवाल, अमन कुमार, मो. अब्बास, महेश ठाकुर, मो. जसीम, गणेश पटेल, उषा सिन्हा भी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें