ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुशहरी में मनाया काला दिवस

मुशहरी में मनाया काला दिवस

मुशहरी। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा की ओर से किसान आंदोलन के 6 महीने

मुशहरी में मनाया काला दिवस
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 26 May 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुशहरी। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा की ओर से किसान आंदोलन के 6 महीने और किसान विरोधी सरकार के निरंकुश शासन के खिलाफ बुधवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं नरौली चौक के निकट सभा हुई जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने की। मौके पर उदय चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, राजू साह, महादेव सहनी, दहाउर पासवान, रिंकू देवी भी थीं। इधर, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा मुजफ्फरपुर जिला कमेटी द्वारा मनिका चौक के पास एक दिवसीय धरना दिया गया। इसमें जिप सदस्य रुदल राम, अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा, जिला सचिव इलियास, इफटू नेता सुरेश दास कनौजिया, इस्माइल एवं प्रगतिशील महिला संगठन की रीता देवी भी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें