Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Workshop in Muzaffarpur Focuses on Strengthening Booth-Level Organization

भाजपा के रामदयालु नगर मंडल की कार्यशाला, बूथ मजबूती पर जोर

मुजफ्फरपुर में भाजपा के रामदयालु नगर मंडल की कार्यशाला कन्हौली लेप्रोसी मिशन में हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का जोर दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 13 Sep 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा के रामदयालु नगर मंडल की कार्यशाला, बूथ मजबूती पर जोर

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के रामदयालु नगर मंडल की कार्यशाला शनिवार को कन्हौली लेप्रोसी मिशन स्थित मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन के कार्यालय में हुई। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, नगर विधानसभा संयोजक अमिताभ कुमार, जिला मंत्री पूनम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नगीना देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।