भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा को किया साफ
भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण निषाद और जिलाध्यक्ष विवेक कुमार भी...

मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की रविवार को साफ-सफाई की। डॉ. आंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर हुई सफाई में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण निषाद, जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शामिल हुए। प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मौके पर जिला महामंत्री मनोज कुमार तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, अशोक कुमार झा, सुरेश कुमार, राशि खत्री, फेकू राम, ऋतुराज, परितोष कुमार, इंद्रा सिंह, लालबाबू साहनी, नंदकिशोर पासवान, परितोष सिंह, ऋतु आनंद, पूनम वर्मा, चित्रलेखा देवी, बिकाऊ यादव, संजय चूड़ीवाल, दिलीप कुमार, सुजीत चौधरी, गोविंद सिंह, मनीष चौधरी, रोहन कुमार, जयप्रकाश गामी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।