ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरराष्ट्रीय अखंडता के पूजारी हैं भाजपा कार्यकर्ता, अखंड भारत लक्ष्य

राष्ट्रीय अखंडता के पूजारी हैं भाजपा कार्यकर्ता, अखंड भारत लक्ष्य

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में आस्था रखने वाले राजनैतिक दल के कार्यकर्त्ता होने के नाते हमसभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अखंडता के पुजारी हैं। अखंड भारत के...

राष्ट्रीय अखंडता के पूजारी हैं भाजपा कार्यकर्ता, अखंड भारत लक्ष्य
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 06 Apr 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में आस्था रखने वाले राजनैतिक दल के कार्यकर्त्ता होने के नाते हमसभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अखंडता के पुजारी हैं। अखंड भारत के सपने को साकार करना ही हमारे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य है। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस पर कही। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के सपने को साकार करना कार्यकर्ताओं का एकमात्र उद्देश्य है। कार्यकम की शुरुआत जिलाध्यक्ष ने झंडा लहरा कर किया। इस दौरान वंदे मातरम सामूहिक गान व दीप प्रज्ज्वलन भी हुआ।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने जनसंघ एवं भाजपा के स्थापना काल के वरिष्ठ और अन्य पुराने कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने संगठन के संघर्ष के दिनों में किये गए कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए कहा कि विश्व की एक मात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हैं। इसका परिणाम है कि आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं के स्नेह, सम्मान और एकजुटता के कारण ही हम एक सूत्र में बंधे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश प्रसाद सिंह, मनोरंजन शाही, अंजनी कुमार सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, भोला चौधरी, रामकुमार झा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यकर्ताओं ने सभागार में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू, सुनीता सहनी, जिला मंत्री संतोष साहेब, संजीव झा, सुरेश कुमार चौधरी, इंदिरा सिंह, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आशीष पिंटू, प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी उपेंद्र पासवान, डॉ. रागिनी रानी, उमेश पांडेय भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें