Muzaffarpur News: तीज महोत्सव: संगीना को तीज क्वीन का ताज

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंत्री रमा निषाद, विधायक बेबी कुमारी और अन्य द्वारा किया गया। महोत्सव में संगीत, नृत्य, मेहंदी जैसे प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें करीब 15 महिलाओं ने भाग लिया। संगीना को तीज क्वीन चुना गया।

Muzaffarpur News: तीज महोत्सव: संगीना को तीज क्वीन का ताज

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग रोड स्थित मिलन बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, डॉ. ममता रानी व डॉ. मोनालिसा राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।महोत्सव में संगीत-नृत्य, मेहंदी, बेस्ट ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। तीज क्वीन और 16 शृंगार प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही, जिसमें करीब 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने शॉर्ट रैंप वॉक के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद लोकगीतों और लोकप्रिय गीतों पर सामूहिक नृत्य ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

संगीना को तीज क्वीन चुना गया।कार्यक्रम के दौरान रोमा और प्रीति ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंच संचालन इप्शा पाठक ने किया। मौके पर याचना शाही, राशि खत्री, पूनम वर्मा, उमा, अनिल शाही, संगीना, ममता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: तीज महोत्सव: संगीना को तीज क्वीन का ताज