ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरडॉ. संजय के नेतृत्व में मजबूत और धारदार बनेगी भाजपा: मंत्री

डॉ. संजय के नेतृत्व में मजबूत और धारदार बनेगी भाजपा: मंत्री

राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री एवं भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने कहा है कि नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी मजबूत और धारदार बनेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए...

डॉ. संजय के नेतृत्व में मजबूत और धारदार बनेगी भाजपा: मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 15 Sep 2019 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री एवं भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने कहा है कि नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी मजबूत और धारदार बनेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें लंबे समय से भाजपा की कार्यशैली का अनुभव है। उनके अनुभव का लाभ बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को भी मिलेगा।

सांसद अजय निषाद ने कहा है कि डॉ जायसवाल कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व का भरपूर फायदा मिलेगा। जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने कहा कि भाजपा को एक नई उर्जा मिलेगी, जिसका व्यापक असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। बधाई देनेवालों में पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर, विधायक अशोक सिंह, केदार गुप्ता, बेबी कुमारी, भाजपा नेता रघुनाथ प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, देवीलाल, पुरुषोत्तम पोद्दार,डॉ. तारण राय, डॉ. ममता रानी, रंजन कुमार, भोला चौधरी, मनोज तिवारी, मुकेश चंद्रवंशी, अरविंद सिंह, अशोक झा,राजेश रौशन, रंजना श्रीवास्तव, अंजना कुशवाहा, गीता कुमारी, राजकिशोर चौधरी,धर्मेन्द्र साहू,राकेश यादव,आदर्श कुमार,रूबी सिंह,अजीत कुमार,पंकज सिंह,राजीव सिंह, प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, नचिकेता पांडे, इंदिरा सिंह, बबलू तिवारी, प्रणय भूषण, परितोष सिंह शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें