BJP Service Campaign Launched with Workshops in Various Blocks सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Service Campaign Launched with Workshops in Various Blocks

सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा

भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सकरा नगर मंडल में बैठक हुई, जहां नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की योजना बनाई। मुरौल और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 14 Sep 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा

सकरा/मुरौल। प्रखंडों में रविवार को भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। मछही गांव स्थित भाजपा सकरा नगर मंडल महामंत्री उद्यान रत्न सोनू निगम कुमार के आवास पर रविवार को नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान की अध्यक्षता में मंजूर एजाजी कन्या उच्च विद्यालय डिहुली, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, बरियारपुर मंडल में जितेंद्र शर्मा व मुरौल मंडल में अशोक भगत की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अंकज कुमार, संयोजक कपिलेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन राम, मंडल उपाध्यक्ष सकलदेव साह, पूनम कुमारी, प्रभात कुमार झा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।