रेवा में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दो दिन का प्रशिक्षण
सरैया के रेवा घाट स्थित शिव मंदिर अतिथिशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्य पद्धति, सरकार की योजनाओं और सोशल मीडिया के उपयोग पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और बूथ स्तर पर गतिविधियों को सक्रिय करने पर जोर दिया।

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रेवा घाट स्थित शिव मंदिर अतिथिशाला में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को समापन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा बूथ मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। शनिवार व रविवार को चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा बसैठा मंडल एवं सरैया पश्चिमी मंडल के मंडल कमेटी सदस्य तथा मंडल मोर्चा के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यशैली को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार साह, मंडल अध्यक्ष गणिनाथ सहनी, मंडल अध्यक्ष ललन राम, सर्वेश पटेल, राजकुमार श्रीवास्तव, सुनील द्विवेदी, खेमचंद कुशवाहा, प्रेमचंद्र सिंह, सुनील ठाकुर, मोनू मिश्रा, जयमंगल मांझी, राजू सिंह चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


