
सेवा की संगठन का मूल मंत्र : सुरेश शर्मा
मुजफ्फरपुर में भाजपा नगर विस इकाई की बैठक अटल सभागार में हुई। इसमें सेवा पखवाड़ा सह जनसंपर्क अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती सेवा से आती...
मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा मुजफ्फरपुर नगर विस इकाई से जुड़े मंडलों की बैठक स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में हुई। इसमें पश्चिमी, पूर्वी, विवि एवं गरीबनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवारा सह जनसंपर्क अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन को उसके द्वारा किए जा रहे सेवा से ही मजबूती मिलती है। संगठन के लोक हितकारी कार्यों को देखकर लोग उससे जुड़ते हैं। भाजपा भी अपने कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही सेवा के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके कार्यकर्ता हर समय समाज की सेवा को समर्पित रहते हैं।
कहा कि पार्टी नेतृत्व के सेवा पखवाड़ा को लेकर तय कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लेते हुए पूरा करने की कोशिश करें। इसमें प्रत्येक मंडल स्तर पर जनसंपर्क, सेवा कार्य, सफाई अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण एवं जन-जागरण कार्यक्रम चलाया जाना है। बैठक में विधान सभा विस्तारक अजय सिंह कुशवाहा, विधान सभा संयोजक अमिताभ कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, अमन राणा, अक्षय राणा, राजेश कुमार, नंदकिशोर पासवान, राजन भारद्वाज, धीरज कुमार आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




