Muzaffarpur News: भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष ने की कार्यों की समीक्षा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मीनापुर में भाजपा कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मीनापुर विधानसभा के मंडलों के कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन की मजबूती के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि प्रत्येक मंडल की मासिक बैठक होगी और सभी कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल ट्रेनिंग अनिवार्य होगी।

Muzaffarpur News: भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष ने की कार्यों की समीक्षा

Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें मीनापुर विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने पर सहमती जताई।बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक मंडल की मासिक बैठक प्रथम सप्ताह में होगी और पंचायत स्तर पर प्रत्येक महीने के तीसरे सप्ताह में बैठक होगी। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है। मौके पर अजय कुमार गुप्ता, इंदल शर्मा, मणिशंकर शाही, केदार सहनी, ऋतुराज कुशवाहा, जागेश्वर पंडित, इंदल सहनी, राजाबाबू कुशवाहा, अजीत शाही, शंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार, नन्दू सहनी, उपेंद्र सिंह, विवेक कुमार, शिवाजी प्रसाद, मुकेश ठाकुर, सोहन साह, राजकुमार प्रसाद व सुरेश प्रसाद थे।

Kaushalendra Jha

लेखक के बारे में

Kaushalendra Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।