Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Protests Against Congress for Insulting PM Modi s Mother
पीएम की मां को अपशब्द कहने के खिलाफ प्रदर्शन

पीएम की मां को अपशब्द कहने के खिलाफ प्रदर्शन

संक्षेप: भाजपा नगर मंडल कार्यालय में रविवार को एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नगर मंडल...

Sun, 31 Aug 2025 06:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा नगर मंडल कार्यालय में रविवार को विरोध सभा हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहकर इंडिया गठबंधन के लोगों ने सभी मर्यादा को भंग कर दिया है। सनातन धर्म महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है। इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, विधानसभा प्रभारी अंकज कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद, मंडल महामंत्री सोनू निगम, सुमित सिन्हा, अशोक प्रियदर्शी, युवा अध्यक्ष चंदन बाबू शर्मा, संदीप कुमार, मंडल मंत्री सोनी कुमारी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।