Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBJP Leader Shah Nawaz Hussain Criticizes Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav s Failed Voter Rights Journey
वोटर अधिकार यात्रा फ्लॉप, राहुल के साथ घूम रहे अर्बन नक्सल : शाहनवाज

वोटर अधिकार यात्रा फ्लॉप, राहुल के साथ घूम रहे अर्बन नक्सल : शाहनवाज

संक्षेप:

भाजपा के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा में केवल इच्छाधारी नेता और उनके कार्यकर्ता शामिल हैं। राहुल को...

Wed, 27 Aug 2025 07:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा फ्लॉप हो गई है। इस यात्रा में टिकट के इच्छाधारी नेता व उनके कार्यकर्ता ही साथ हैं। राहुल के साथ अर्बन नक्सल लोग घूम रहे हैं। आमलोगों को इस यात्रा से कोई मतलब नहीं है। शाहनवाज स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी के नाम पर राहुल ने सहमति नहीं दी। इससे तेजस्वी का चेहरा लटक गया है। दरअसल, राहुल को भय है कि सीएम पद के लिए वे तेजस्वी के नाम पर मुहर लगा देते हैं तो जंगल राज की आशंका से बिहार के लोग बिदक जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीए के पास नीतीश कुमार जैसे सबसे अनुभवी सीएम हैं। वहीं, अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 53 बार बिहार की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बिहार के हर क्षेत्र का विकास किया है। राजनीति में शुचिता और नैतिकता के लिए संसद में नया बिल लाया गया है। यात्रा में भीड़ नहीं मिली तो खेतों में पहुंचे राहुल : यात्रा में भीड़ नहीं मिलती तो राहुल मखाना की खेतों में पहुंच गए। उन्हें यह पता ही नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही मखाना बोर्ड बना चुके हैं। उसे जीआई टैग दिला उसकी पहचान विश्व पटल ला चुके हैं। कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर राहुल भ्रम फैला रहे हैं। उनके लिए चुनाव जीतने पर चुनाव आयोग अच्छा और हारने पर बुरा हो जाता है। सर्वे में उन्हें पता चला है कि वे बुरी तरह हारने जा रहे हैं। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन इस बार दो सौ से अधिक सीटों पर चुनाव जीतने जा रहा है। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार व पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, प्रभात कुमार मालाकार, मनोज तिवारी व रंजन ओझा सहित अन्य नेता मौजूद थे।